|
|
पीसीआरए ने ‘हरित एवं स्वच्छ
|
पीसीआरए ने ‘हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के बारे में
नई दिल्ली - जीवाश्म ईंधनों के उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (पीसीआरए) ने बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट के प्रतिकूल स्वास्थ्य और पर्यावरणगत प्रभावों को रेखांकित करते हुए महीने भर चलने वाला अभियान लांच किया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तथा पीसीआरए के अध्यक्ष तरुण कपूर ने आज यहां अभियान की शुरुआत की। ‘सक्षम’ का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधनों की तरफ प्रेरित करने के लिए भरोसा दिलाना तथा जीवाश्म ईंधन का बुद्धिमानी से उपयोग करने के लिए व्यवहारगत बदलावों को लाना है।
साइक्लोथॉन, किसान कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, चित्रकला प्रदर्शनी, सीएनजी वाहन ड्राइविंग प्रतियोगिता आदि जैसी देश भर में चलने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान स्वच्छ ईंधन के उपयोग के लाभों के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा। यह अभियान 7 वाहकों के बारे में भी जागरूकता फैलाएगा, जिसका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह कहते हुए कि सामूहिक रूप से ये भारत को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाने में सहायता करेंगे, हाल ही में उल्लेख किया था।
(UPDATED ON JANUARY 16TH, 2021)
======
|
|
|