|
|
रामकृष्ण मिशन का देश की पीढ़ी के
|
रामकृष्ण मिशन का देश की पीढ़ी के निर्माण में अक्षुण्य योगदान
/नई दिल्ली--केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री शाह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया। एक अन्य कार्यक्रम में गृह मंत्री ने लोहित जिले में प्रसिद्ध परशुराम कुंड पर भगवान परशुराम की 51 फुट ऊँची कांस्य प्रतिमा की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रामकृष्ण मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं जब भी अरुणाचल आता हूँ और कोई नमस्ते की जगह जय हिन्द कहता हो तो शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं,पूरे देश में इतनी राष्ट्रभक्ति और जागरूकता अरुणाचल के अलावा शायद और कहीं नहीं है। 50 साल से अरुणाचल प्रदेश में एक संस्था और उसके अनेक संन्यासियों ने यहाँ के हजारों बच्चों को शिक्षित करने और सँवारने का काम किया है।
श्री शाह ने कहा कि बचपन में एक संन्यासी कहा करते थे कि मंदिर बनाना बहुत पुण्य का काम है,स्कूल बनाना इससे भी बड़ा पुण्य का काम है, लेकिन एक व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाने से बड़ा पुण्य का काम और कोई नहीं हो सकता। रामकृष्ण मठ ने 50 साल से एक दुर्गम जगह, सातत्यपूर्ण तरीके से बिना थके और अक्षय ऊर्जा के साथ इस सेवा को जारी रखा है। वे इस अक्षय ऊर्जा को शायद रामकृष्ण परमहंस या पूरे देश के लिए चेतना के स्रोत स्वामी विवेकानंद के उपदेशों से प्राप्त करते हैं। 50 साल से अक्षुण्ण रूप से इस सेवा भाव को चालू रखने के लिए मैं रामकृष्ण मिशन के सभी संन्यासियों को करबद्ध होकर ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ।
(UPDATED ON 20TH MAY 2022)
-------------
|
|
|