|
केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने ईपीएफओ का जुलाई का अनंतिम पेरोल डेटा जारी किया
|
केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने आज नई दिल्ली में जुलाई 2024 का ईपीएफओ का अनंतिम पेरोल डेटा जारी किया। उन्होंने इस तथ्य का उल्लेख किया कि ईपीएफओ ने जुलाई 2024 के महीने में 19.94 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े हैं, जो अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा की ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से दर्ज की जाने वाली अबतक की सबसे अधिक वृद्धि है।
ईपीएफओ ने जुलाई 2024 में 10.52 लाख नए सदस्य जोड़े, जो जून 2024 की तुलना में 2.66 प्रतिशत की वृद्धि और जुलाई 2023 की तुलना में 2.43 प्रतिशत’ की वृद्धि को दर्शाता है। नई सदस्यता में इस वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के आउटरीच कार्यक्रमों की सफलता को दिया जा सकता है।.
लगभग 14.65 लाख सदस्य जो इस प्रणाली से बाहर निकल गए थे, जुलाई में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। यह आंकड़ा वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 15.25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इन सदस्यों ने अपने भविष्य निधि संचय को वापस लेने के बजाय स्थानांतरित करने का विकल्प चुना और इस प्रकार उनकी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा बनी रही।
(UPDATED ON 23RD SEPT 24)
|
|