पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू और रेड्डी ने संगीत नाटक अकादमी का उद्घाटन किया
|
|
|
नयी दिल्ली -पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अथक प्रयास किया है और राष्ट्र इसके लिए उनकी सराहना करता है। उन्होंने ने केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी0 किशन रेड्डी के साथ हैदराबाद के संगीत नाटक अकादमी का उद्घाटन किया।
यह अकादमी दक्षिण भारत सांस्घ्कृतिक केन्द्र के रूप में जानी जाएगी। श्री नायडू ने सांस्कृतिक विरासत की रक्षा में मातृभाषा की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी मातृभाषा को और अधिक बढ़ावा और संरक्षित कर रहे हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, भारत सरकार ने विरासत के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया है।
(updated on 13th feb 24)
|
|