दुबई में भारतीय पर्यटकों के लिए मल्टीपल एंट्री वीज़ा की
|
|
|
दुबई में भारतीय पर्यटकों के लिए मल्टीपल एंट्री वीज़ा की शुरुआत
नयी दिल्ली- दुबई ने भारतीय पर्यटकों के लिए पांच वर्षीय एकाधिक प्रवेश वीजा की व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना और पर्यटन तथा व्यवसायिक संबंधों को प्रोत्साहित करना है। दुबई आर्थिक और पर्यटन विभाग-डीईटी के अनुसार यह वीजा दो से पांच कार्य दिवसों में जारी किया जाएगा और नब्बे दिनों तक दुबई में ठहरने की अनुमति होगी। इस वीजा को 90 दिनों की अवधि तक बढ़ाया भी जा सकता है। लेकिन इस वीजा की अवधि एक वर्ष में 180 दिनों से अधिक नहीं की जा सकती है। इस पहल के जरिए पर्यटक कई प्रवेश और प्रस्घ्थान की सुविधा ले सकते हैं। यह वीजा व्घ्यवसायिक कार्यों, अवकाश-यात्रा और निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए परिचालनगत सुविधा भी देता है।
(updated on 23rd feb 24)
|
|