वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
डोभाल पहुंचे कोलंबो, भारत समेत 4 देशों के एनएसए की
डोभाल पहुंचे कोलंबो, भारत समेत 4 देशों के एनएसए की बड़ी बैठक

श्रीलंका में 4 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता होने जा रही है। इनमें भारत, श्रीलंका के साथ मॉलदीव और मॉरीशस भी शामिल हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज श्रीलंका पहुंच गए हैं। इस दौरान आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के मामलों पर चारों देशों के एनएसए में बड़ी चर्चा होनी है। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात भी करेंगे। सम्मेलन अपने कोलंबो सचिवालय के साथ भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों तथा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन में बांग्लादेश और सेशेल्स को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होती है तथा भारत हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक चिंताओं से अवगत कराता है।
(updated on 29th august 24)